आज शाम प्लस
कर्नाटक के चिकबल्लापुर में एक बड़ी दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। जिलेटिन स्टिक में धमाका होने की वजह से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने यहां गैर-कानूनी तरीके से जिलेटिन के स्टिक रखे हुए थे।
लोगों को जब पुलिस की रेड के बारे में पता चला तो उन्होंने उन्हें नष्ट करने की कोशिश की। इसी दौरान जिलेटिन में धमाका हो गया और इसमें छह लोगों की जान चली गई। इस हादसे में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, ऐसा बताया जा रहा है कि ये सभी खदान के लिए जिलेटिन स्टिक का इस्तेमाल करते थे